{"_id":"6aca310474682dcf5c05f5d6","slug":"bear-attack-in-ani-71-year-old-man-critically-injured-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-172089-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में भालू का हमला, 71 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में भालू का हमला, 71 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल
विज्ञापन
खेत के पास भेड़-बकरियां चराते समय किया हमला
आईजीएमसी शिमला में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकासखंड की मुहान पंचायत के ओडीधार स्थित जीभी में भालू के हमले में 71 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान पालू राम निवासी जीभी के रूप में हुई है। उनके सिर, मुंह और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना शुक्रवार शाम करीब तीन बजे की है। पालू राम खेत के पास भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। घटना के समय वह अकेले थे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए शिमला पहुंचाया गया।
मुहान पंचायत के प्रधान संतोष कुमार और ग्रामीण बालकृष्ण ने घटना की जानकारी दी। पालू राम के भतीजे मोहर सिंह ने बताया कि भालू के हमले में उनके चाचा के सिर, मुंह और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने भालू को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।