फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   फांसी के फंदे झुलसी मिली महिला

फांसी के फंदे झुलसी मिली महिला

Mon, 05 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे झुलसी मिली महिला
अदलहाट। क्षेत्र के भुइली खास गांव में रविवार को भोर में नीम के पेड़ पर फंटे से लटकता हुआ एक महिला का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के भाई अनिल यादव ने थाने में अपनी बहन की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। बताया जाता है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली खास गांव निवासी पवन यादव पुत्र मट्टर यादव की शादी जनपद चंदौली के मुगलसराय थाना के हनुमानपुर गांव निवासी फौदी यादव की पुत्री प्रमिला के साथ हुई थी। पवन यादव गांव में स्थित पानी टंकी पर आपरेटर का काम करता है। वह अपने परिवार के साथ पानी टंकी के पास बने आवास में रात में रहता है। रविवार को सुबह नींद खुलने के बाद कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से प्रमिला (35) शव लटकता देखकर पवन भौचक रह गया। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मृतका के पति पवन से पूछताछ कर रही है। मृतका का एक बेटा है, जो कक्षा सात में पढ़ता है। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed