फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत
पड़री। मिर्जापुर के बथुआ में स्थित राइस मिल पर धान पहुंचाकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार की भोर में तीन बजे कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर मौजूद एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पड़री कोटवां प्राथमिक विद्यालय के पास हु्आ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी मनोज बियार (32) पुत्र गुलाब बियार जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करता था। वह सुंदरपुर बरेवा में महेंद्र कुमार सिंह के ईट भट्ठे पर रहता था। सोमवार के दिन ट्रैक्टर चालक सतीश कुमार पुत्र हरि निवासी बरेवा चुनार के चेचरी मोड़ से धान लाद कर मिर्जापुर स्थित बथुआ स्थित राइस मिल पर धान पहुंचाने गया था। धान पहुंचाकर वह लौट रहा था। मंगलवार की भोर करीब तीन बजे जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली कोटवां प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंची कि घने कोहरे के चलते चालक को रास्ता साफ नजर नहीं आया। इसके चलते ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली से दबकर मजदूर मनोज की मौत हो गई। घटना के बाद चालक सतीश कुमार पुत्र हरि फरार हो गया। ट्रैक्टर बरेवा गांव निवासी सहेंद्र कुमार का बताया जा रहा है। जानकारी होने पर सीओ सदर बृजेश तिवारी पहुंचेे। क्रेन से ट्रैक्टर ट्राली को निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed