फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नौ लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा, 71 का कटा कनेक्शन

नौ लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा, 71 का कटा कनेक्शन

Sun, 19 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नौ लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा, 71 का कटा कनेक्शन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के आधा दर्जन इलाकों में अभियान चलाकर बकाएदारों एवं कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 71 बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। चोरी से बिजली का उपयोग करने के आरोप में नौ बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को नगर के डंकीनगंज, टेढ़ीनीम, अनगढ़ रोड, भरूहना, विंध्याचल, घुरूहूपटटी, बहुता, राजपुर, चेरूईराम में बकाएदरों एवं कटियारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पाया गया कि 71 उपभोक्ताओं द्वारा कई महीने से बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है। जिनको बिल जमा करने के लिए कहा गया तो जमा करने से इंकार कर दिया। इसके चलते उनका कनेक्शन काट दिया गया। वहीं नौ उपभोक्ता ऐसे पाए गए जिनका बकाए में पूर्व में बिजली काटी गई थी लेकिन उन्होंने बगैर बिल जमा गए या किसी अधिकारी से अनुमति लिए अपना कनेक्शन जोड़वा लिया। जांच के दौरान चोरी से बिजली जलाते पाए जाने पर उनके विरुद्घ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 21 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी किए गए। 42 बड़े बकाएदारों को बिल जमा करने की नोटिस जारी किया गया। 14 उपभोक्ताओं के यहां नया मीटर लगाया गया। इस दौरान 22 लाख 43 हजार का बकाया बिल वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed