फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संदिग्ध्य परिस्थितियों में लगी आग, नगदी,सामान जले

संदिग्ध्य परिस्थितियों में लगी आग, नगदी,सामान जले

Fri, 05 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध्य परिस्थितियों में लगी आग, नगदी,सामान जले
विन्धाचल । थाना क्षेत्र के कंतित राधा कृष्ण मंदिर के पास गजिया मोहल्ले में सुबह पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लगने से गृहस्थी का लगभग दो लाख रुपये मूल्य का सामान और 20 हजार रुपये नगद जल कर स्वाहा हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायरबिग्रेड के कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी कुछ नष्ट हो चुका था।कंतित स्थित गजिया मोहल्ले में राधा कृष्ण मंदिर के पास हीरालाल गुप्ता के मकान मे सुबह साढे पांच बजे संदिग्घ परिस्थितियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात में परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। सब लोग सुबह चार बजे सो कर उठे और निचले तल पर चले आये। आग कैसे लगी इसका पता नही चल पाया । आग लगते ही परिजन विन्ध्याचल थाना पर सूचना देने के बाद आसपास के लोगों के साथ मिल कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आसपास के लोग छोटे बड़े बर्तनों में पानी ले कर फेंकने लगे लेकिन आग की लपटें विकराल होने लगी थीं। तब तक फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और प्रयास कर आग पर पूरी तरह से काबू पाया लिया । आग की चपेट में आने से टी़वी , फ्रिज, लैपटॉप, सोफा ,कूलर, रजाई गद्दा, बेड , कपड़े सहित आलमारी में रखे 20 हजार की नगदी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए ।पीड़ित के अनुसार घर में दो दिन से बिजली भी नही आ रही थी, समझ मे नही आ रहा है कि मेरे घर मे आग कैसे लगी। यह संयोग था कि मेरी पत्नी और बच्चे सब उठ कर नीचे चले आये थे । मौके पर विन्ध्याचल थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह , फायर बिग्रेड, पूर्व सभासद और आसपास के लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed