{"_id":"59ac4fbd4f1c1b1d278b5177","slug":"61504464829-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो बाइक की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो बाइक की भिड़ंत में दो घायल
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। अष्टभुजा चौकी के अंतर्गत मंगला गौरी व वृद्धाश्रम की मोड़ पर ऑटो और बाइक के बीच हुई भिड़ंत से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चलें कि शाम को करीब साढ़े चार बजे अर्जुन कुमार 28 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी बिरसापुर,भुइली थाना देहात कोतवाली मिर्जापुर, जो मिर्जापुर से गैपुरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उधर से आ रहे एक आटो की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार सुनील 20 वर्ष पुत्र जगन्नाथ निवासी भटेवरा को गंभीर चोटें आईं । मौके पर पहुंचे अष्टभुजा चौकी इंचार्ज ब्रह्मानंद यादव ने घायलों को विंध्याचल सीएससी के लिए भेज दिया है।
झाड़ी में मिला नवजात
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के समदा गांव में रविवार को सुबह झाड़ी में नवजात फेंका मिला। सुबह विजय राजभर खेत की ओर जा रहे थे तभी उन्हें झाड़ियों में किसी के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। पास जा कर देखा तो झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और शिशु को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने वजन कम होने के कारण शिशु को बाल संरक्षण अधिकारी को सूचित करते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन