फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आशनाई में हुई थी सददाम की हत्यां

आशनाई में हुई थी सददाम की हत्यां

Wed, 07 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आशनाई में हुई थी सददाम की हत्यां
कछवा। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन भैसा के मुख्य गेट के पास से मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे सद्दाम हत्याकांड में शामिल दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मोबाइल, एक बाइक और ईंट बरामद कर कर ली गई। हत्या के पीछे एक आरोपी की बेटी से सद्दाम का प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने पुलिस लाइन में पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि कछवां थाना क्षेत्र के मझवां गांव निवासी सद्दामम हुसैन (19) पुत्र मोहम्मद हकीम अंसारी और क्षेत्र के रामपुर पड़ेरी गांव की एक युवती कछवां के अड़गड़ानंद महाविद्यालय में पढ़ते थे। सद्दाम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था जबकि युवती बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा है। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलने लगे। तीन अक्तूबर की रात सद्दाम युवती के घर पहुंच गया। रात करीब एक बजे दोनों कमरे बातें कर रहे थे कि युवती के दादा की नींद खुल गई। उसने युवती के पिता अवधेश चौरसिया को बुलाकर कमरे में किसी के होने की बात बताई। इस पर अधेवश ने अपने भाई शिवकुमार को बुलाकर कमरा खोलवाया तो वहां सद्दाम मौजूद था। एएसपी ने बताया कि अवधेश सद्दाम से पूछताछ करने लगा तो उसने धक्का देते हुए भागने का प्रयास किया। घर वालों ने उसे पकड़ा तो मारपीट होने लगी। इसी बीच अवधेश ने आंगन में रखी ईट उठाकर उसके सिर पर मार दिया। इससे सद्दाम की मौत हो गई। इसके बाद अवधेश ने शिवकुमार की मदद से उसकी लाश को बाइक पर लादकर कछवां के कनकसराय स्थित एक ईंट भटठे के पास फेंक दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। मंगलवार को थानाध्यक्ष कछवा विजय प्रताप सिंह को सूचना मिली कि सद्दाम के हत्यारोपी रेलवे स्टेशन भैंसा से ट्रेन पकड़कर कहीं भागने वाले है। इसके बाद थानाध्यक्ष रेलवे स्टेशन पहुंचे और अवधेश चौरसिया व शिव कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed