{"_id":"5bcf6b06bdec2269935782d7","slug":"51540320006-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से दर्शनार्थी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल का दौरा पड़ने से दर्शनार्थी मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के धाम में आए सुल्तानपुर से एक दर्शनार्थी की सीढ़ी पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को मौत हो गई। दर्शनार्थी की मौत के बाद साथ आए दो बेटे शव लेकर अपने घर चले गए।
जनपद सुल्तानपुर के निराला नगर निवासी सुधीर कुमार श्रीवास्तव (63) पुत्र जगतनाथ लाल श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मंगलवार को सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन के लिए पंक्ति में खड़े हुए थे। लाइन बढ़ने पर जैसे ही मुख्य प्रवेश द्वार के पास पहुंचे कि उनको दिल का दौरा पड़ गया और वह वहीं पर गिर पड़े। वृद्ध दर्शनार्थी को सीढ़ी पर गिरते देख ड्यूटी पर लगे प्रशासनिक अधिकारी व श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों ने परिजनों के साथ मिलकर सुधीर कुमार श्रीवास्तव को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बड़े पुत्र अनुराग व अंकित श्रीवास्तव ने बताया गया कि सुधीर श्रीवास्तव को चार वर्ष पूर्व में भी दिल का दौरा पड़ चुका था और दवा भी चल रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्साधीक्षक एस.के. सिंह ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से दर्शनार्थी की मौत