{"_id":"5b4795fb4f1c1bb2288b6214","slug":"51531418107-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में दौड़ा हाईवोल्टेज, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में दौड़ा हाईवोल्टेज, युवक की मौत
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में बुधवार की रात हाईटेंशन का तार टूटकर एलटी लाइन के तार पर गिर गया। इसके चलते घरों में हाई वोल्टेज की बिजली दौड़ गई और इसके चलते विकास गौड़ पुत्र दयाराम की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना से नाराज परिवार के लोगों ने गुरुवार की सुबह इमिलिया के पास शव सड़क पर रखकर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर जाम लगा दिया। पांच घंटे बाद पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने पांच लाख रुपये बिजली विभाग और चार लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर करौदा गांव निवासी दयाराम गौड़ के मकान की ओर गए एलटी तार पर गिर पड़ा। इसके चलते दयाराम के घर में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ गया। दयाराम का 19 वर्षीय बेटा विकास गौड़ जैसे ही बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाने गया कि करेंट लगने से झुलस गया। जबतक परिजन बिजली कटवाते तबतक विकास की मौत हो चुकी थी। घटना से नाराज परिजनों ने गुरुवार की सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को इमिलया गांव के पास रख दिया और मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीण परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर पहुंचे मड़िहान कोतवाल विजय शंकर पटेल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सुबह करीब आठ बजे तहसीलदार मड़िहान पहुंचे और बिजली विभाग से इसकी जांच कराकर पांच लाख रुपये का आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन