{"_id":"59d7d7b04f1c1bcc538b61b0","slug":"51507317680-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के टक्कर से छह माह के बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन के टक्कर से छह माह के बालक की मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज । लहंगपुर चौकी क्षेत्र के पगार निवासी रतन यादव के छह माह के बालक की शुक्रवार को मिलिट्री कैंपस के मोड़ पर एक वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई । वे अपने बेटे का इलाज कराकर लहंगपुर से बाइक से घर वापस जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली हाइवा को कब्जे में लिया।शुक्रवार को रतन यादव अपने छह माह के पुत्र का इलाज करा कर बाइक से पत्नी व बच्चे के साथ लहंगपुर से घर जा रहे थे। वे जैसे ही मिलिट्री कैंपस मोड़ के पास पहुंचने ही थे कि सामने से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दिया। जिससे तत्काल मौके पर बच्चे की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को कब्जा में लिया लेकिन बाद में हाइवा मालिक और मृतक के परिजन ने आपस में सुलह कर लिया।