{"_id":"597641fb4f1c1bf3358b45c3","slug":"51500922363-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलसूत्र लूट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलसूत्र लूट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। महिला का सोने का मंगलसूत्र के लूटने के एक आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार की देर शाम भंडारी देवी के मंदिर के पास से दबोच लिया। आरोपी युवक के पास से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया। रविवार की दोपहर भंडारी देवी के मंदिर पर दर्शन पूजन के दौरान एक महिला ने डीएम और एसपी से गले मे सोने का मंगलसूत्र लूट लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी युवक जौनपुर के निवासी होरीलाल पुत्र मंगरू को जेल भेज दिया ।बताते चलें कि क्षेत्र के भंडारी देवी के मंदिर पर रविवार की दोपहर वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद निवासी एक नव दंपती सुदर्शन और सुमन दर्शन पूजन की अभिलाषा लिये आये हुए थे। दोनों दर्शन पूजन कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक युवक महिला के गले मे सोने का मंगल सूत्र लूट कर भाग गया । जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि तभी इसी दौरान वहां जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे और एसपी आशीष तिवारी भी पहुँच गए। महिला ने आलाधिकारियों से इसकी शिकायत की, जिसपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को तुरंत पकड़ने का निर्देश थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह को दिया। रविवार की देर शाम पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र सहित आरोपी युवक को पकड़ लिया और जेल भेज दिया ।