फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर ट्रक चालक की मौत

ट्रक से कुचलकर ट्रक चालक की मौत

Sat, 16 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर ट्रक चालक की मौत
नरायनपुर। अदलहाट थानांतर्गत बाइपास नरायनपुर रेलवे ओवरब्रिज के ढलान पर गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे ट्रक से कुचलकर एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक मृतक सुरेंद्र कुमार पटेल 24 वर्ष पुत्र लालमन पटेल निवासी ग्राम सिरसिया ठकुराई, थाना कर्मा जिला सोनभद्र का निवासी था। सोनभद्र से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहा था। नरायनपुर से टोलटैक्स रानीबाग तक भयंकर जाम लगा हुआ था। जाम के चलते ट्रक चालक नीचे उतर कर जाम की स्थिति देख ही रह था कि पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने सुरेंद्र को कुचल दिया। पहिए के नीचे आते ही सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का विवाह मई 2018 में हुआ था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के मोबाइल से परिजन को सूचना देकर पुलिस चौकी पर बुला लिया। शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed