फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अबूझहाल में झुलसी महिला की मौत

अबूझहाल में झुलसी महिला की मौत

Tue, 26 Feb 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
अबूझहाल में झुलसी महिला की मौत
अदलहाट। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में रविवार की देर रात्रि गंभीर रूप से जलकर एक विवाहिता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मायके वालो ने ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के रैपुरिया नरायनपुर गांव निवासी शंकर सेठ की पुत्री सुनीता 27 वर्ष की शादी थाना अदलहाट स्थित इब्राहिमपुर कस्बा निवासी बजरंगी सेठ के तीसरे सबसे छोटे पुत्र सुनील उर्फ सोनी सेठ के साथ सात वर्ष पूर्व हुई थी। जिससे दो पुत्र आयुष पांच वर्ष आकाश तीन वर्ष मौजूद है। रविवार की रात सुनीता कमरे में धू-धू कर जलने लगी थी। इस पर घर के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। उपचार के लिए उसे वाराणसी चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चिकित्सकों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतका के ससुरालियों का कहना है कि स्टोव फटने से उसकी मृत्यु हुई है । वही मृतका के पिता शंकर सेठ ने अपनी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारने पीटने तथा जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है पुलिस ने पिता के तहरीर पर सास, ससुर बजरंगी सेठ, जेठ सुजीत सेठ, अनिल सेठ, पति सुनील सेठ उर्फ़ सोनी पुत्रगण बजरंगी सहित के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed