{"_id":"5bd35b7bbdec2217277ccb8e","slug":"41540578171-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से नशीला पाउडर और अन्य चोरी का सामान बरामद होने पर उनके विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या उपनिरीक्षक वंशराज यादव एवं अश्वनी राय के साथ गुुरुवार रात चुनार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर एक संदिग्ध युवक को देखा। आशंका होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई तो उसके पास से नशीली गोलियां, 500 रुपया नगद, आदि सामान बरामद हुआ। पकड़ा गया। आरोपी अवध नारायण बहेलिया निवासी जोगिनी थाना करमा सोनभद्र के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा