फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत एक गंभीर

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत एक गंभीर

Wed, 17 Jan 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत एक गंभीर
पड़री। थाना क्षेत्र के परसनपुर नहर के पास मंगलवार की शाम चार बजे नील गाय को बचाने के चक्कर में एक बाइक नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से पीएचसी पड़री पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिंधोरा गांव निवासी पप्पू पाल 38 वर्ष पुत्र स्व. कल्लू गांव के ही सुदीश यादव 22 वर्ष पुत्र स्व. रामजी यादव को साथ लेकर मौनी अमावस्या के पर्व पर चंडिका धाम में दर्शन करने गया था। दर्शन करके पड़री बाजार से लौट कर घर जाते समय जैसे ही परसनपुर नहर के समीप पहुंचा कि सामने एक नील गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। दुघश्ऱना में बाइक सवार पप्पू पाल की मौके पर ही मौत हो गई और सुदीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पप्पू पेशे से चालक था। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed