{"_id":"5b53861b4f1c1b6f548b5e42","slug":"31532200475-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर एक ही परिवार के छह लोगों से ठगा 12 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर एक ही परिवार के छह लोगों से ठगा 12 लाख
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। झांसा देकर एक ही परिवार के छह सदस्यों से 12 लाख रुपये लेने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं दिलाने के एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने चुनार पुलिस को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले में पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया।
क्षेत्र के बटौआ सीखड निवासी राजेश कुमार पुत्र खरमन समेत परिवार के अन्य पांच सदस्यों से नौकरी दिलाने के नाम पर खरहुपुर निवासी रामजी पुत्र सुक्खन ने तीन वर्ष पूर्व 12 लाख रुपये लिए थे। उसने खुद को बीएचयू में कार्यरत बताते हुए नौकरी दिलाने की बात कही थी। नियुक्ति के नाम पर उसने राजेश, उनके परिवार के अजीत, पंकज, अमित, सीमा देवी, व संजय से 20 अप्रैल 2015 को उसे दो-दो लाख रुपये समेत कुल बारह लाख रुपये लिए। छह माह बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर पीड़ितों ने पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि नौकरी के नाम पर उन्हें ठग लिया गया है। पीड़ितों ने सीजेएम की अदालत में गुहार लगाई थी। अदालत के आदेश पर शनिवार को चुनार पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।