{"_id":"5a2593ba4f1c1b6e468b8543","slug":"31512412090-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग सात पर ग्राम छोटा मिर्जापुर के सामने सोमवार को लगभग साढे चार बजे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सौ नंबर पुलिस की सूचना पर पहुंची नरायनपुर चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सीमेंट फैक्ट्री चुनार का कर्मचारी बताया जाता है।
चुुनार कोतवाली क्षेत्र के उष्मानपुर निवासी बबलू 30 वर्ष सोमवार को वाराणसी से नरायनपुर की ओर जा रहा था। शाम लगभग चार बजे छोटा मिर्जापुर के पास पहुंचा कि एक ईट लदा ट्रैक्टर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसको देखते हुए पीछे से गिट्टी लोडकर आ रहा एक ट्रक दाहिने की ओर से निकलने लगा। उसी के बगल चल रहा साइकिल सवार बबलू अनियंत्रित होकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। चक्के के नीचे आते ही युवक कुचल गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।