{"_id":"59ece9f74f1c1bee688b6e62","slug":"31508698615-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की इलाज के दौरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला की इलाज के दौरान
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव निवासिनी एक गर्भवती महिला की रविवार की भोर में इलाज के आभाव में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर महिला के पिता ने उसके पति और सास ससुर के उपर समय से इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनभद्र के सुकृत स्थित गडई गाढ़ गांव निवासी सोहन लाल की लड़की लक्ष्मी देवी की शादी चार वर्ष पूर्व अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव निवासी धर्मवीर के संग हुई थी। सोहनलाल का आरोप है कि उसकी लड़की गर्भवती थी । शनिवार को उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। इसके बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे राजगढ़ सीएचसी ले गए जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कहा कि उसके ससुरालियों ने अगर समय से लक्ष्मी का इलाज कराया होता है तो उसकी मौत नहीं होती और वह बच जाती। उनकी लापरवाही के चलते मेरी पुत्री की मौत हुई है।
विज्ञापन