{"_id":"6aa31d708c3e9e38cd0cb34f","slug":"man-arrested-for-stabbing-young-woman-after-she-blocked-his-number-agra-news-c-25-1-agr1034-1156380-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नंबर ब्लाॅक करने पर युवती को मारा था चाकू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नंबर ब्लाॅक करने पर युवती को मारा था चाकू, गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के जेसीबी चाैराहे पर युवती की हत्या की कोशिश के आरोपी ओमकार को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि युवती से उसकी तीन साल से दोस्ती है। वह 15 दिन से बात नहीं कर रही थी। मोबाइल नंबर भी ब्लाॅक कर दिया था। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने रास्ते में रोककर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला बोला।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी प्रदेश से बाहर जाने वाला था। मगर टीम ने पकड़ लिया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने बात करने की कोशिश की लेकिन युवती रास्ते से निकल जाती थी। युवती नाैकरी करने जाती थी। इसलिए रास्ते में पहुंच गया। उसे रोका तो झगड़ा शुरू हो गया। वह चीखने लगी, तब उसने घर से सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया। उसके साथ दोस्त वंश भी था। इस मामले में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की मांग की है।