{"_id":"59b04dab4f1c1bef7f8b4766","slug":"31504726443-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को घायल कर भाई ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को घायल कर भाई ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। बहन को ससुराल से मायके बुलाने पर नाराज विंध्याचल थाने के महुहारी कला गांव में भाई ने बुधवार की सुबह लोढ़ा से हमला कर अपनी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद उसने फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिवार के लोग तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर सीएचसी विंध्याचल ले गए। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, उसकी बहन सीता की भी हालत गंभीर होन पर उसे भी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
महुहारी कला निवासी विजय कुमार दलित (35) की मां ने पांच दिन पूर्व अपनी बेटी सीता (27) को उसके ससुराल आगरा से रहने के लिए मायके बुला लिया था। बहन को घर में देख कर विजय मां से लड़ाई करने लगा। कहा कि उसने बहन को क्यों बुलाया। उसकी यहां क्या जरूरत है? उसने बहन को भी खरी खोटी सुनाई। बेटी को खरीखोटी सुनाने पर उसकी मां नाराज हो गई। इसी बात पर दोनों के बीच दो दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह सीता अपने एक वर्ष के बच्चे को दूध पिला रही थी। उसी समय विजय आया और गालियां देने लगा। बहन ने कुछ कहा तो उसने लोढ़ा उठाकर सिर पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बहन को लहूलुहान देख कर विजय घबरा गया और उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बेटे को फंदा लगाता देख उसकी मां शोर मचाने लगी। आसपास के लोग दौड़े और उसे फंदे से उतार कर सौ नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस युवक को सीएचसी विंध्याचल ले गई। हालत चिंताजनक होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन