{"_id":"59496b794f1c1baf388b4821","slug":"31497983865-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में आए युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में आए युवक पर जानलेवा हमला
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के तिसुही गांव में एक व्यापारी के घर आए रिश्तेदार को गांव के ही एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया है। परिजनों को जानकारी होने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
सोनभद्र जनपद के मधुपर परही गांव निवासी एक युवक तिसुही गांव निवासी लालमनी के घर अपने ससुराल में आया था। खाना खाने के बाद बरामदे में लगे बिस्तर पर सोया था। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति ने रात में सोते समय धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुन कर जगे परिजन घर से बाहर निकले तो सोनभद्र जनपद के मधुपुर परही गांव निवासी राजेंद्र केशरी 42 वर्ष लहूलुहान होकर तड़प रहा था। आरोपी धारदार हथियार से युवक पर हमला कर रहा था। सदस्यों ने किसी तरह बीच बचाव किया। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। आनन फानन में पुलिस को सूचना देते हुए सीएचसी मड़िहान में इलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।