{"_id":"6ac950e6fb9fe4f44800130c","slug":"gda-failed-to-carry-out-demolition-despite-the-order-businessman-attempted-self-immolation-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-997137-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आदेश पर भी जीडीए ने नहीं किया ध्वस्तीकरण, कारोबारी ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आदेश पर भी जीडीए ने नहीं किया ध्वस्तीकरण, कारोबारी ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर एक होटल संचालक ने अतिक्रमण कर रखा है। दो वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। आदेशों के बावजूद भी जीडीए ने कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में श्याम नगर में रहने वाले मूलचंद गिरी ने शुक्रवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने जीडीए की टीम मौके पर बुलाई और जल्द ही ध्वस्तीकरण कराने का आश्वासन देकर पीड़ित को शांत किया। हालांकि इस दौरान श्यामनगर के लोगों का भी पुलिस को विरोध झेलना पड़ा।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि श्याम विहार कॉलोनी में रहने वाले मूलचंद गिरी के मुताबिक श्याम विहार कॉलोनी स्थित एक होटल संचालक ने कॉलोनी के गेट नंबर एक और दो के पास एलआईसी भवन के नजदीक सार्वजनिक सड़क की भूमि पर कथित तौर पर अवैध स्थायी निर्माण कर रखा है।
इससे सड़क का रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में जीडीए में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं। आरोप है कि हाईकोर्ट से जारी आदेश के बावजूद तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जीडीए ने अतिक्रमण नहीं हटाया। दो सितंबर 2026 को होटल को सील करने का आदेश जारी किया गया था और सात सितंबर को सीलिंग की कार्रवाई निर्धारित थी। बावजूद शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निर्धारित तारीख बीतने के बाद भी होटल को सील नहीं किया गया और मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर जीडीए के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने जल्द ही अस्थायी निर्माण ध्वस्त करने का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ता मूलचंद गिरी को भी समझा-बुझाकर शांत किया गया है।
विज्ञापन
पत्नी और मां ने लगाई गुहार
शिकायतकर्ता मूलचंद गिरी ने पूर्व से ही पुलिस को सूचना दी थी कि वह शुक्रवार की शाम चार बजे अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की मांग पूरी न होने पर आत्मदाह करेंगे। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता पेट्रोल लेकर अपने मकान पर चढ़ गया और रास्ता बंद कर लिया। पत्नी और मां पुलिस से मूलचंद गिरी की जान बचाने की गुहार लगाती रही। आश्वासन मिलने के बाद शिकायतकर्ता शांत हुआ। उधर, स्थानीय लोगों ने भी जीडीए पर गंभीर आरोप लगाकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।