{"_id":"5c80172dbdec2214222a703e","slug":"21551898413-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे में झूल युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया बाजार निवासी सिमसिम अली पुत्र चिराग अली 21 ने मंगलवार की रात पक्के मकान के छत में लगे पंखे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी के फंदे में झूल कर जान दे दी। सुबह परिजन दूसरे कमरे में सो कर उठे तो सिमसिम का कमरा अंदर से बंद देखकर आश्चर्य चकित हो गए। आवाज देने पर कमरा नहीं खुला तब दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो सिमसिम को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में रस्सी काट कर नीचे उतारे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि सिमसिम अली की शादी एक वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश जनपद के हिनौती गांव में हुई थी। शादी के पहले दो वर्ष से जीविकोपार्जन के लिए मुंबई के एक कंपनी में कार्य करता था। लेकिन तीन माह पूर्व मुंबई से घर आने पर सिमसिम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण पत्नी भी दूसरे कमरे में सोई थी सिमसिम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दफन कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।