{"_id":"5b6b41174f1c1bbd298b868e","slug":"21533755671-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में सेंध लगाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में सेंध लगाकर चोरी
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां । थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव में बुधवार की रात दो घरों में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
केवटाबीर गांव के गिरधारी यादव व शिवधारी पाल के मकान आसपास हैं। गिरधारी यादव घर में थे। देर रात चोर घर के बगल से दीवार में सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। वहां रखे बक्से को घर से कुछ दूर उठा ले गए और वहां तोड़कर उसमें रखा जेवर, कपड़ा, बर्तन आदि चुरा ले गए। सुबह गाय को चारा डालने के लिए जब गिरधारी की छोटी बेटी कविता 15 वर्ष ने कमरा खोला तो चोरी का पता चला । थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। दस साल पहले भी यहां सेंध मारी हुई थी। इस बार चोरी में चांदी के करधनी, पायल, बिछिया, लच्छा, अंगूठी, मीना समेत करीब एक लाख 50 हजार रुपये के बनाए गहने को हमने बक्सा में रखा था। उसी बाक्स को सेंध लगाकर उठा ले गए। जिसमें जेवरात के साथ पंद्रह हजार रुपए भी था। उसी से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित शिवधारी पाल के मकान में लगा ताला तोड़कर घर के अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। बक्से में रखा करीब एक लाख के जेवरात समेत 15 हजार रुपया चोर उठा ले गए। चोरों ने ताला ऐसे चटकाया कि बगल में सो रही शिवधारी की पत्नी उषा देवी व बच्चों को भी पता नहीं चला। यहीं नहीं टूटे ताले में भी कोई निशान नहीं रहा था।