{"_id":"5a3c01df4f1c1baa268b536e","slug":"21513882079-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोलर में भिड़ी कार, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोलर में भिड़ी कार, दो की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी से मिर्जापुर आ रही जेन कार बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागिर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े रोड रोलर में पीछे से जाकर भिड़ गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को चिकित्सालय ले आई। चिकित्सकों ने उनको वाराणसी रेफर कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धोबियान की गली वासलीगंज मोहल्ला निवासी शैलेंद्र उर्फ काजू चौरसिया (32) मोबाइल रिपेयरिंग करता था। अपने साथी आशीष वर्मा (32) निवासी कुशवाहा नगर महुवरिया, शिवम वर्मा (24) निवासी भटवा की पोखरी, शाह मोहम्मद निवासी अमानगंज कटरा कोतवाली के साथ बुधवार को जेन कार से बनारस मोबाइल का सामान खरीदने गया था। आशीष भी अपनी बहन की शादी का सामान लेेने गया था। सभी बनारस से सामान खरीद कर रात करीब आठ बजे मिर्जापुर रवाना हुए। रात लगभग साढ़े दस बजे जैसे ही कार सवार मिर्जापुर औराई मार्ग पर पहुंचे कि चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर गांव के पास बीच सड़क पर लाइन से खड़े तीन रोड रोलर से भिड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकलवाया। चील्ह सीएचसी पर ले जाने पर चिकित्सक ने शैलेंद्र और आशीष वर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि हालत बिगड़ने पर शिवम और शाह मोहम्मद को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को लेकर देर रात मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। शुक्रवार की सुबह हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।