फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्राम प्रधान समेत सौ अज्ञात के खिलाफ बलबा का मुकदमा

ग्राम प्रधान समेत सौ अज्ञात के खिलाफ बलबा का मुकदमा

Mon, 16 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत सौ अज्ञात के खिलाफ बलबा का मुकदमा
मड़िहान। क्षेत्र के करौदा में 11 जुलाई को बिजली का तार टूटने के बाद घरों में हाईवोल्टेज बिजली दौड़ गई थी जिससे करेंट लगने से किशोर की मौत हो गई थी। इसको लेकर क्रुद्ध लोगों ने मिर्जापुर-सोमभद्र मार्ग पर जाम लगाया था। आवागमन बाधित करने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत सौ लोगों पर बलवा का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

करेंट से किशोर की मौत मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर बिना अनुमति जाम लगने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत सौ अज्ञात लोगो के खिलाफ राजगढ़ चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार पांडेय ने मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इमिलिया गांव के समीप जाम करने वालों की वीडियो रिकार्डिग में पहचान कराने की कोशिश पर ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। 11जुलाई की रात एचटीतार टूटकर गिरने से घरों में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ने गया था। टीवी का तार निकालते समय हाई करेंट की चपेट में आने से करौदा गांव निवासी दयाराम का पुत्र विकास22वर्ष की मौत हो गयी थी।सुबह सड़क पर मृतक का शव रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने बुझाने व मांग मान लिए जाने के बावजूद ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, दयाराम, अरिविंद, नितेश, तेजबहादुर, शिवप्रसाद, कमलेश आदि के भड़काने पर ग्रामीणों तीन घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रखा। इसके चलते आमजन व पुलिस प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed