फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
लान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में आई बारात में घुस कर हजारों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को कटरा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मुकेरी बाजार तिराहा के पास से मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से चुराया गया सोने का चेन, 18 हजार 700 रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्घ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ये बातें क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह ने कटरा कोतवाली में पत्रकारों से बात करते हुए बताई।

उन्होंने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के देवरी आमघाट निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा अपनी पत्नी के साथ आठ दिसंबर की रात लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में आई अपने एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होने आया था। नौ दिसंबर की सुबह बारात विदा होने पर अभिषेक अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में सोया था। इसी दौरान लॉन में तीन युवक घुसे और सभी कमरों को खंगालने लगे। एक कमरे में सोई अभिषेक की पत्नी का पर्स देखा तो उसे चुरा ले गए। जिसमें करीब 60 हजार रुपये मूल्य का एक सोने का चेन, पैसा व मोबाइल फोन था। मामले की जानकारी होने पर कटरा कोतवाल श्रीकांत राय पहुंचे और वहां लगे सीसी टीबी कैमरे के फुटेज को देखा तो आरोपियों की पहचान हुई। मंगलवार की रात कोतवाली में तैनात सिपाही शेर बहादुर यादव व अंजनी तिवारी ने दो आरोपियों सूरज कसेरा पुत्र देवी प्रसाद निवासी धोबियाना गली इमलहा, सैयद पुत्र सलामत निवासी मकरी खोह को देखा तो उनका पीछा कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीबाजार तिराहे के पास घेराबंदी करते हुए कोतवाल , उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, सरफराज अहमद, वीर बहादुर चौधरी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ नगर ने बताया कि यह लोग मुंबई के एक होटल में वेटर का काम करते थे। जहां लोगों का पैसा उड़ाने की महारत सीखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed