{"_id":"5988b38a4f1c1b6d2d8b4851","slug":"201502131082-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से क्रशर व्यवसायी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से क्रशर व्यवसायी की मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार, जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री मोड़ के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ कर मोटर साइकल सवार वाराणसी निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई और पीछे बैठा उसका एक साथी बुरी तरह जख्मी हो गया। बाइक सवार घायल को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे कोतवाली इलाके के चुनार मिर्जापुर राजमार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री मोड़ की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के जैतपुरा थाना के होहरा निवासी इब्राहिम 45 पुत्र नूरुद्दीन अपने रिश्तेदार जलालुद्दीन के साथ डगमगपुर स्थित अपने क्रशर से वाराणसी स्थित घर जा रहे थे। ज्योंही वह फैक्ट्री मोड़ के पास पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर उनके ऊपर चढ़ गई। जिससे मोटर साइकल चला रहे इब्राहिम की ट्रक के नीचे दब कर मौत हो गई और पीछे बैठा जलालुद्दीन बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत खराब देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रक चालक ने इससे पहले सतखवा पुल पर भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मृतक के घरवालों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। रात में इस सड़क पर दोपहिया वाहन से चलना खतरनाक साबित हो रहा है। नरायनपुर से लेकर पड़री तक के रास्ते में कई स्थानों पर सड़क खराब भी हो गई है जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।