फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Family protests after discovery of 12-year-old Anmol's body; demands action

Jalandhar News: 12 वर्षीय अनमोल का शव मिलने पर परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Tue, 01 Sep 2026 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 01 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Family protests after discovery of 12-year-old Anmol's body; demands action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। बलबीर बस्ती निवासी 12 वर्षीय अनमोल का शव मंगलवार को सादिक रोड स्थित रजवाहे से बरामद हुआ। अनमोल रविवार को रजवाहे में नहाते समय डूब गया था।
शव मिलने के बाद परिजनों और मोहल्ला निवासियों ने थाना सिटी के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने अनमोल के साथ गए तीनों साथियों व उनके परिवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए सड़क भी जाम कर रोष जताया। 7वीं कक्षा का छात्र अनमोल अपने तीन साथियों के साथ रजवाहे में नहाने गया था। नहाते समय वह तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया। परिजनों का आरोप है कि उसके साथियों ने करीब 24 घंटे तक घटना की जानकारी छिपाकर रखी। रात तक अनमोल के घर न पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में भी अनमोल के साथियों के साथ नहाने जाने और डूबने की बात सामने आई। परिजनों ने पुलिस पर इन्साफ न देने का आरोप लगाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का आश्वासन
एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अनमोल की मौत के मामले में परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस के आग्रह पर परिवार ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

फ़ोटो 1 frd 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed