{"_id":"5cc9ecfdbdec22073561a876","slug":"191556737277-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आभूषण व्यवसायी पप्पू खां को मंगलवार की रात भारतगंज जाते हुए रास्ते में प्रयागराज जनपद की सीमा में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। संयोग से गोली व्यवसायी की कमर में लगी और उनके भाई उनको सुरक्षित निकाल ले गए। उनका इलाहाबाद में उपचार हो रहा है।
पप्पू खां की लालगंज बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान है। वह प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज के रहने वाले हैं। प्रतिदिन वह बाइक से लालगंज आते और जाते हैं। मंगलवार की रात भारतगंज लौटते समय प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित जंगल में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने निशाने पर लेते हुए फायर किया। लेकिन संयोग अच्छा था कि गोली तो लगी किंतु वह बच गए यह भारतगंज का जंगल पहले से लुटेरों बदमाशों के लिए मुफ़ीद स्थल रहा है किन्तु इधर हाल के वर्षो मे इस तरह की घटनाएं बंद हो गई थी। इस घटना से लोगो मे काफी दहशत है। बतादें की भारतगंज के काफी संख्या मे लालगंज में व्यवसाय करते हैं और प्रतिदिन भारतगंज रात में जाते हैं। सुबह आकर अपना व्यवसाय करते है। इसके पहले भी पप्पू खां की ज्वेलर्स की दुकान मे दो बार लंबी लंबी चोरियां हो चुकी है। लेकिन खुलासा अभी तक नही हुआ।