{"_id":"5c5c2989bdec22556767ff50","slug":"191549543817-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट मैनेजर व सहायक अभियंता पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोजेक्ट मैनेजर व सहायक अभियंता पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर व सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा करने का आदेश दिया गया। यह कार्रवाई निर्माण परियोजनाएं समय से पूर्ण न कराने पर की गई।
डीएम अनुराग पटेल ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस भी एजेंसी के द्वारा कार्य किए जाने हैं, वह किसी भी दशा में फरवरी में ही कार्य प्रारंभ करा लें। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि जिन निर्माणाधीन केंद्रों पर शौचालय निर्माण मद में धनराशि नहीं भेजी गई हो उसे तत्काल भेज दिया जाए। समीक्षा के दौरान 14वें वित्त आयोग मद में कराए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसी प्रकार छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था, विकलांग व विधवा पेंशन की किस्तों के बारे में बताया गया कि उनके खाते में तीसरी किस्त भेज दी गई है। पीएम व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों के खाते में किस्त भेजने तथा आंतरिक गलियों व नालियों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मनरेगा, एनआएलएम, स्वास्थ्य सुविधाएं, कृषि, उद्यान व विद्यालयों के निर्माण की प्रगति आदि कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास के तहत होने वाले कार्यों को अतिशीघ्र पूरा किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डा. ओपी तिवारी, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, एआर कोआपरेटिव, डीसी मनरेगा आदि थे।