{"_id":"5bf6f6b3bdec22417b50c1f7","slug":"191542911667-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के पटिहटा गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से एक 41 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के मौत के मामले में छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार पटिहटा गांव निवासी सुदर्शन की पत्नी रीमा (41) ने गुरुवार की सुबह अपने शरीर के उपर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा लिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका का पति अपने घर के छत पर सोया हुआ था। जब वह उठा तो देखा कि उसकी पत्नी की जलने की वजह से मौत हो गई थी। सुदर्शन ने मोबाइल से फोन कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाल कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग एक पखवारा पहले मृतका की बड़ी लड़की की शादी हुई थी, वही उससे छोटी वाली लड़की घटना के समय स्कूल गई हुई थी।
संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत