फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत पति घायल

ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत पति घायल

Mon, 05 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत पति घायल
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पास रविवार की सुबह साढ़े छह बजे वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग पर बाईपास त्रिमुहानी पर टैंकर को ओवरटेक करते समय एक ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्राम बखरा थाना मुगलसराय निवासी मक्खन लाल अपनी पत्नी शारदा देवी (50) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर टेडुआ स्थित डॉ. राजेश सिंह के यहां कमर की सेकाई कराने जा रहे थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के बाईपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास ओवर ब्रिज की चढ़ाई पर पहुंचे थे कि सोनभद्र की ओर जा रहे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। ट्रक के पहिए के नीचे आने से शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मक्खन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मक्खन लाल साड़ी बुनाई का काम करते हैं। घटना की खबर लगते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नरायनपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed