फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जंगली जानवर के हमले से महिला की हुई मौत

जंगली जानवर के हमले से महिला की हुई मौत

Wed, 17 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले से महिला की हुई मौत

विज्ञापन

अहरौरा। क्षेत्र के कबिशा स्थित पहाड़ के पास सोमवार की देर रात जंगली जानवर के हमले से अधेड़ महिला की मौत हो गई। सोमवार की सुबह महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई हुई थी। देर रात परिजनों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो महिला की शव चंदौली जनपद से सटे कबिशा स्थित जंगल के पास स्थित बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी (55) चमेली पत्नी स्व रामवृक्ष रोजाना कि भांति सोमवार की सुबह सीयुर के रास्ते से होते हुए चंदौली बार्डर से सटे जंगलों में लकड़ी बीनने गई थी। तभी किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया और उसके दाहिना पैर का हिस्सा काट कर खा गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार देर शाम तक जब महिला घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। रात करीब दस बजे महिला का शव क्षेत्र के कबिशा स्थित पहाड़ पर मिला। महिला के दाहिने पैर के घुटने तक के हिस्से को किसी जंगली जानवर ने खा लिया था। ग्रामीणों द्वारा भालू या तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के बाद कबिशा पहाड़ से सटे गांव में दहशत है।
विज्ञापन





जंगली जानवर के हमले से महिला की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed