{"_id":"5bbf9d64bdec224ffd176641","slug":"191539284324-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर मां बेटी की मौत दामाद घायल ,ग्रामीणों ने सड़क किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल कर मां बेटी की मौत दामाद घायल ,ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के राजदीप गेट कैलहट के पास ट्रक से कुचलकर गुरुवार को मां बेटी की मौत हो गई। वहीं, उनका दामाद घायल हो गया। घायल युवक को चुनार के सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की खबर लगते ही नाराज परिजन मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग तत्काल चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे चुनार कोतवाल कमलेश पाल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा कि जल्द ही ट्रक पकड़ लिया जाएगा।
बिहार के सासाराम निवासिनी नेहा 25 वर्ष पत्नी चंद्रमा प्रसाद सोनकर कुछ दिन पूर्व चुनार कोतवाली क्षेत्र के टेकौर में रहने वाली अपनी मां मीना देवी के यहां इलाज कराने आई थी। गुरुवार को नेहा अपनी मां मीना देवी 60 वर्ष और पति चंद्रमा प्रसाद सोनकर 30 के साथ नरायनपुर स्थित चिकित्सक के यहां दवा लेने गई थी। शाम करीब पांच बजे लौटते समय जैसे ही बाइक सवार चुनार कोतवाली के कैलहट राजदीप सिंह महिला डिग्री कालेज गेट के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार मां बेटी ट्रक के नीचे और दामाद बगल में गिर पड़े। पहिये के नीचे आने के कारण ट्रक ने मीना देवी और नेहा दोनों को कुचलते हुए निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने घायल को सीएचसी चुनार भेजवाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रक से कुचलकर मां बेटी की मौत