फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लूट के दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लूट के दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लूट के दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
ड्रमंडगंज। हलिया पुलिस ने 19 मार्च को एक महिला से हुई एक लाख पैंसठ हजार रुपये की लूट मामले के दो आरोपियों को मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर कठारी तिराहे से सोमवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के पांच-पांच हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

बैंक मित्र शबनम 19 मार्च को इलाहाबाद बैंक की शाखा ड्रमंडगंज से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर घर जा रही थी। उसके पास पहले से 15 हजार रुपये थे। वह सेवटी नदी के पास पहुंची थी कि बदमाशों ने बैंक मित्र शबनम को घायल कर एक लाख पैंसठ हजार रुपये से भरा उसका पर्स छीन ले गए थे। शबनम के भाई समसुल इस्लाम ने पांच बदमाशों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस अखिलेश व रंजीत केशरी को एक पखवारे पूर्व गिरफ्तार किया था। सोमवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर अन्य दो आरोपियों भगेसर कोरांव निवासी इसरार तथा सिमरिया कोरांव गांव निवासी राजू को कठारी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के पांच-पांच हजार रुपये बरामद किए गए। अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed