{"_id":"5a131fbb4f1c1bd0408b7d99","slug":"191511202747-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर पोल्ट्रीफार्म हाउस जलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों पर पोल्ट्रीफार्म हाउस जलाने का आरोप
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव में रविवार की अर्द्धरात्रि में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने घर में आग लगा कर लाखों के संपत्ति का नुकसान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संजीत सिंह पुत्र स्व. संकठा प्रसाद निवासी नुआंव के घर से कुछ दूर हट कर उसकी पोल्ट्रीफार्म है। वहां प्रतिदिन वह खाना खाने के बाद उसकी देखभाल के लिए जाता था, लेकिन सोमवार को वह गांव में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में गया हुआ था इससे पोल्टीफार्म पर नहीं जा पाया, जिसका फायदा उठाते हुए पोल्ट्रीफार्म के बगल में स्थित कमरे के दरवाजे में लगे ताला को तोड़ कर युवकों ने आग लगा दिया जिससे कमरे में रखा हुआ लाखों रुपये का सामान जल कर खाक हो गया। घटना के संबंध में भवन स्वामी ने अभिषेक पुत्र विजय शंकर सिंह व राम भजन पुत्र दयाराम निवासी फिरोजपुर के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भवन स्वामी के बताने के मुताबिक लगभग तीन माह पूर्व अभिषेक इसी पोल्ट्रीफार्म से चोरी करते पकड़ा गया था मामला पुलिस तक पहुंचने पर समझौता करा दिया गया था, लेकिन आरोपी अपने बदनामी का बदला लेने की धमकी बराबर देता रहा।