फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   उप निंबधक समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा

उप निंबधक समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 19 Oct 2017 12:10 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
उप निंबधक समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
मिर्जापुर। कोर्ट के आदेश पर कटरा कोतवाली पुलिस ने उप निबंधक कार्यालय सदर समेत सात पर धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने धोखे से दूसरे की जमीन को दूसरे के नाम पर बैनाम कर दिया जबकि उसका मामला न्यायालय में चल रहा है।

पथरहिया डंगहर निवासी अनूप दूबे ने सीजीएम कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि क्षेत्र के डंगहर में एक बीघा 14 बिस्वा में छह विस्वा दक्षिण की तरफ स्थित जमीन पर काबिज दाखिल चला आ रहा है। जिस पर उनके पिता ने चहारदीवारी करके दो दूकानें बनवाकर किराए पर दी हैं। इस जमीन पर राजस्व अभिलेख में आबादी दर्ज की गई है और उच्च न्यायालय से उस पर स्टे है। इसके बावजूद इसके कुछ लोगों ने उपनिबंधक कार्यालय की मिलीभगत से धोखाधड़ी करते हुए जमीन को दूसरे केे बैनामा कर दिया। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सरदार सरजीत सिंह निवासी इमरती रोड कटरा, छाया केशरवानी निवासी चक रघुनाथ नैनी इलाहाबाद, दिवाकर भट्ट निवासी बरतर विंध्याचल, मानिक चंद्र केशरवारनी चक रघुनाथ, पुष्पा सिंह निवासी पकरी का पुरा पहाड़ा, सुनील सिंह सब रजिस्टार सदर मिर्जापुर, रशीद अहमद वसीका नवीस के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed