फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नाले में डूबने से दो बालकों की मौत

नाले में डूबने से दो बालकों की मौत

Mon, 13 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नाले में डूबने से दो बालकों की मौत
हलिया। थाना क्षेत्र के बरी गांव में रविवार को सुसुआड़ नाले में डूबकर प्रीतम (7) व उसकी मौसी के लड़के सोनू (12) की मौत हो गई। वे अपने मामा राजनरायन के तिलक समारोह में भाग लेने आए थे। इस घटना से घर में हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और उसे लेकर अपने घर चले गए। दोनों बच्चे साधारण कृषक परिवार के थे। रविवार को हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी बांकेलाल दलित के बेटे राजनरायन का तिलक था। भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए उसकी बहन हलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी सीता अपने पुत्र प्रीतम व सीता की बहन विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरौरा निवासी रीता अपने पुत्र सोनू के साथ आई थी। दोनों बालक रविवार की दोपहर में शौच के लिए सुसुआड़ नाला गए थे। शौच के बाद जब पानी छूने के लिए नाले में उतरे तो फिसल कर गिर पड़े। उस समय किसी ने उनको देखा नहीं। कुछ समय बाद गांव का ही प्रतिभान जब नाले की तरफ गया तो वहां उसने उतराए हुए एक बालक को देखा। यह देखकर उसने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों बालकों को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बच्चों को लेकर परिजन जब मंडलीय अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से हंसी-खुशी का कार्यक्रम मातम में बदल गया।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी डूबा था एक बालक
हलिया। इस नाले में पिछले वर्ष भी इसी गांव के निवासी राजाराम का पांच वर्षीय पुत्र की डूबने से मौत हो चुकी है। इस नाले में हमेशा 10 फिट पानी रहा करता है लेकिन ग्राम सभा द्वारा बैरकेडिंग आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। जब कि इस नाले में हमेशा घटनाएं घटित हो रही हैं। इस घटना से उल्लास के जगह परिजनों में गम का माहौल छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed