फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को भेजा जेल

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को भेजा जेल

Mon, 25 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को भेजा जेल
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को भेजा जेल
विज्ञापन

अहरौरा। रस्सी का फंदा लगाकर महिला द्वारा आत्म हत्या के प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में क्षेत्र के महुली गांव निवासिनी एक महिला घर के पाटन में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की मौत पर किसी ने उसकी जानकारी उसके मायके वालों को दे दिया। सूचना मिलते ही उसका भाई बबलू थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर दिया कि उसके बहनोई के उकसाने पर फंदे पर उसकी बहन गुड्डी झूल गई थी जिससे उसकी मौत हो गई । तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति श्याम बिहारी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस ने शनिवार की सुबह क्षेत्र के महुली चौराहे के पास से आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पति श्याम बिहारी को क्षेत्र के महुली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed