{"_id":"5c69a9cebdec2273a67ca7f4","slug":"181550428622-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से लकड़ी व बोल्डर लेकर जा रहे वाहनों को किया गया सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध तरीके से लकड़ी व बोल्डर लेकर जा रहे वाहनों को किया गया सीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास वन विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात अवैध तरीके से लकड़ी लादकर ले जा रहे एक डीसीएम को पकड़ा। पकड़ी गई गाड़ी के चालक से कागजात की मांग की तो चालक कुछ नहीं दिखा पाया। टीम ने गाड़ी सहित लकड़ी को सीज करते हुए चालक के विरुद्घ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया। साथ ही वन रेंज से अवैध तरीके से ले जा रहे एक ट्रैक्टर को बोल्डर समेत पकड़ा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में वन दारोगा लवकुश कुमार शुक्ला व राम नरेश शनिवार को वन रेंज में गश्त करने जा रहे थे। इसी दौरान एक डीसीएम लालगंज के दीपनगर लिप्टस की लकड़ी लोड करके मिर्जापुर की ओर आ रही थी। जैसे ही गाड़ी देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास पहुंची कि टीम ने गाड़ी रोक लिया। चालक से कागजात मांगा तो कोई कागजात नहीं दे पाया। इसी प्रकार एक ट्रैक्टर अवैध तरीके से बोल्डर लेकर आते हुए दिखाई दिया। उसे भी रोककर कागजात मांगा गया तो कोई कागजात नहीं दे पाया। कोई कागजात नहीं मिलने पर टीम ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।