{"_id":"5b60ade24f1c1b9d3e8b46bd","slug":"181533062626-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ट्रेलर की टक्कर में चालक खलासी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ट्रेलर की टक्कर में चालक खलासी घायल
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत अतरैला राजा गांव के सामने मंगलवार की शाम एक खाली ट्रक और लोडेड ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी लालगंज भेजा जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया जिससे दोनो तरफ रोड जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई । दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक शंकर सिंह (40) पुत्र त्रिलोकी सिंह तथा खलासी जितेंद्र सिंह (30) पुत्र बख्तावर सिंह गांव जस्सा खेड़ा, थाना भीम, जिला रायसेना राजस्थान के निवासी हैं । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी मौके से भाग गए । दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर मध्यप्रदेश से मिर्जापुर की ओर तथा ट्रक मिर्जापुर से मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था । इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित कर रहे ट्रेलर को पुलिस ने क्रेन मंगाकर हटवाया तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबारा आवागमन शुरू हुआ । इस दौरान मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अपराध राजीव सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे ।