फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खदान का संचालन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद

खदान का संचालन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खदान का संचालन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद
खदान संचालन को लेकर विवाद, फायरिंग
विज्ञापन

चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़फा में पत्थर खदान के संचालन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने हवाई फायर करते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुुंची पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। रविवार की शाम लगभग साढे चार बजे थाना के सीखड़ निवासी उमाशंकर की मड़फा ग्राम सभा में पत्थर खदान के संचालन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और आपस में कहासुनी करने लगे। बात बढ़ते बढ़ते दबाव बनाने के लिए हवाई फायरिंग तक पहुंच गई।

ज्ञात हो मड़फा निवासी उमाशंकर की मड़फा में पत्थर का खदान है। जिसको कुछ दिन पहले उन्होंने इसका संचालन करने के लिए सीखड़ क्षेत्र निवासी नेमी शंकर पप्पू पटेल व दयाशंकर को दिया था। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों के बीच कुछ अनबन होने के कारण पत्थर के खदान का काम बंद हो गया था। इसी बीच उमाशंकर ने पत्थर खदान के संचालन के लिए चेचरी मोड़ निवासी पारस सिंह से बातचीत कर लिया। रविवार की शाम पारस सिंह पत्थर खदान पर साफ सफाई कराने गए थे। जिसकी खबर नेमी शंकर, दयाशंकर व पप्पू पटेल को लगने पर खदान पर पहुंच गए और खदान की सफाई करा रहे पारस सिंह से पूछताछ करने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि उनको लीज उमाशंकर ने दिया है। जानकारी होने पर नेमी पारस सिंह को लीज की सफाई कराने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और बात हवाई फायरिंग तक पहुंच गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई और पुलिस मामले की सही जानकारी के प्रयास में लगी है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष द्वारा कोई लिखित तहरीर नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed