{"_id":"6ad8b281f691b3131c09ade2","slug":"cyclist-killed-after-being-hit-by-a-speeding-car-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104951-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
- सेक्टर-114 में हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र के सेक्टर-114 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के साले रामबहोरे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पदमपुर गांव निवासी शिव लाल के रूप में हुई है। वह बजघेड़ा में किराये पर रहकर माली का काम करता था। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।
मृतक के साले रामबहोरे ने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह करीब 7:15 बजे वह अपने जीजा शिव लाल के साथ टाटा गेटवे टावर, सेक्टर-114 की ओर जा रहे थे। दोनों अलग-अलग साइकिलों पर सवार थे। इसी दौरान बजघेड़ा रोड से नजफगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से शिव लाल की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जल्द गिरफ्तार होगा चालक-
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। साइकिल को टक्कर मारने वाली कार की पंजीकरण संख्या के आधार पर पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।