{"_id":"6ad8a7d1dc5e8dbb230f2d40","slug":"police-commemoration-day-154-martyrs-paid-tribute-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104924-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस शहीदी दिवस : गुरुग्राम में 154 बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस शहीदी दिवस : गुरुग्राम में 154 बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते। स्त्रोत- आयोजक
- ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर बुधवार को गुरुग्राम पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देशभर के बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने देश की कानून-व्यवस्था, एकता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। यह दिन उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करने का अवसर है। हरियाणा राज्य के गठन से अब तक प्रदेश के 88 पुलिसकर्मी बलिदान दे चुके हैं। वहीं, एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में 154 पुलिस कर्मचारियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें हरियाणा पुलिस के चार कर्मचारी शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अंशु सिंगला ने देशभर के 154 बलिदानी पुलिस कर्मचारियों के नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद उप-निरीक्षक ओमप्रकाश और ई/एएसआई राजेंद्र के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त संगीता कालिया, पुलिस उपायुक्त संदीप, आयुष यादव, प्रतीक गहलोत, नीतीश अग्रवाल, वाईवीआर शशि शेखर और हितेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित-
पुलिस शहीद फाउंडेशन और आरडब्ल्यूए पुलिस लाइन गुरुग्राम की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने 15 पुलिस कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान दिया। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के 15 बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का मनोबल बढ़ाने के साथ बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।