फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 3.58 lakh stolen from cupboard; FIR registered

Panipat News: अलमारी से 3.58 लाख रुपये चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.58 lakh stolen from cupboard; FIR registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। डिकाडला गांव में एक महिला के घर की अलमारी से 3.58 लाख रुपये चोरी हो गए। महिला गीता ने पुलिस को बताया कि उसके देवर ने 20 से 25 दिन पहले जमीन के चार लाख रुपये दिए थे, जिन्हें उसने अलमारी में रखा था। 20 अक्तूबर की सुबह अलमारी खुली मिली और जांच करने पर उसमें केवल 42 हजार रुपये मिले। महिला की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिकाडला गांव निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। करीब 20 से 25 दिन पहले उसके देवर अजीत ने उसे जमीन के चार लाख रुपये दिए थे। उसने यह रकम अपने घर में अलमारी में रख दी थी। 20 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे उसने अलमारी को देखा तो वह खुली हुई थी। जब उसने अलमारी में रखे रुपयोंं की जांच की तो चार लाख रुपये में से केवल 42 हजार रुपये मिले, जबकि बाकी 3.58 लाख रुपये गायब थे। महिला ने आशंका जताई कि अज्ञात चोरों ने अलमारी से रुपये चोरी कर लिए हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समालखा थाना पुलिस प्रभारी महिपाल ने बताया कि डिकाडला गांव में चोरी का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed