{"_id":"5aa03cd74f1c1b3f658b66a9","slug":"181520450775-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने छात्र पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने छात्र पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग छात्रा की तहरीर पर बुधवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म समेत 506, 3/4पास्को एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
बताया जाता है कि दोनों एक विद्यालय में साथ-साथ आते-जाते थे। इसी दरम्यान दोनों के बीच संबंध बन गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को न देखने पर बेचैन रहने लगे। धीरे धीरे इसकी जानकारी गांव में हुई तो परिवारीजनों तक बात पहुंच गई। जानकारी होने पर छात्रा के परिजन युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे, लेकिन आरोपी युवक के परिवारवालों ने शादी से इंकार कर दिया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मड़िहान थाने में दोनों पक्षों के सामने तीन दिन तक पंचायत भी चली, किंतु बात नहीं बनी। शादी से इंकार करने पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।