{"_id":"5a3ab1534f1c1b6e468bbc81","slug":"181513795923-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार की भोर 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबरी गांव निवासिनी बेटी 19 वर्ष पुत्री जित्तू लाल पिछले कुछ महीनों से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। मंगलवार की रात अपने बुआ के साथ सोई थी। रात करीब दो बजे अचानक घर से गायब हो गई। भोर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। सुबह करीब आठ बजे साई गार्डेन के पीछे जाकर देखा तो रेलवे लाइन पर उसकी लाख क्षतविक्षत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।