फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चील्ह पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चील्ह पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Mon, 25 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चील्ह पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चील्ह। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी अधिनियम के तहत 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 100 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। इसी तरह जुआरियों के खिलाफ अभियान चला 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए फड़ से 14 हजार 960 रुपए बरामद किया गया।
विज्ञापन

मिनी गुंडा एक्ट के तहत 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गुंडा एक्ट में पांच व्यक्तियों का चालान किया गया है। शांति भंग की आशंका में 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। जबकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत 191 वाहनों का चालान और तीन वाहन सीज किया गया। 42 हजार, सात सौ रुपए शमन शुल्क वसूला गया। थाना क्षेत्र से अब तक 157 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराया गया है। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों 80 व्यक्तियों का चालान किए जाने के साथ ही थाना पुलिस द्वारा ।6 वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed