{"_id":"5a79f1864f1c1b83268b8dc2","slug":"171517941126-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। क्षेत्र के डोमरी गांव में स्थित एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के अध्यापक ने सोमवार को सवाल का जवाब नहीं देने पर पकरी निवासी कक्षा पांच के एक छात्र की इस कदर पिटाई की कि उसके कान का पर्दा फट गया। लहूलुहान छात्र के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी होते ही अभिभावक भड़क गए। इसके बाद अभिभावक के साथ ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का रुख देख कर प्रधानाध्यापक और शिक्षक विद्यालय बंद कर भाग गए। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
जमालपुर क्षेत्र में स्थित सरजू प्रसाद शिक्षण संस्थान में पकरी गांव का निवासी राहुल (15) कक्षा पांच का छात्र है। वह चार वर्षों से इसी विद्यालय में पढ़ रहा है। आरोप है कि सोमवार को विद्यालय के एक अध्यापक ने राहुल से कोई सवाल पूछा। जवाब नहीं देने पर नाराज अध्यापक ने राहुल की बुरी तरह पिटाई की जिससे छात्र का कान का पर्दा फट गया। उसके कान से खून आने लगा। राहुल पहुंचा तो उसे लहूलुहान देखकर परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ विद्यालय पर पहुंचे। लोगों को आक्रोशित देख विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षक विद्यालय बंद कर भाग गए। छात्र के पिता भूषण बियार ने बताया कि अध्यापक ने उसके बेटे को बुरी तरह पीट घायल कर दिया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं कराया। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य व संचालक बाबूलाल ने अध्यापक की गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें फटकार लगाई गई है। परिजनों को इलाज के लिए सहायता राशि दी गई है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्र ने बताया कि विद्यालय की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई के लिए लिखा जा चुका है। घटना की जांच कराई जाएगी।